छत्तीसगढ़

CG : कैंप में टहल रहे CRPF जवान को आया हार्ट अटैक, मौत

बस्तर। जिले में CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जवान का नाम ए.परमा शिवम (50) है, जो कोलेंग में स्थित 80वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पोस्टेड था। रात में डिनर के बाद कैंप में टहल रहा था। इसी दौरान अचानक सीने में दर्द उठा। वहीं अस्पताल लाने से पहले ही इसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, CRPF जवान तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के शिवाकाशी का थाना क्षेत्र का रहने वाला था। कुछ समय पहले ही बस्तर जिले के कोलेंग में पोस्टेड हुआ था। कैंप मेस में खाना खाने के बाद फोन में परिवार वालों से बात करते टहल रहा था। इसी बीच इसके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद CRPF कैंप में ही स्थित मेडिकल में दवा लेने के लिए गया।

जहां अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। जिसके बाद वहां मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी CRPF अधिकारियों को दी। जिसके बाद जवान को सीधे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने इसे मृत बताया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद अब जवान के शव को उनके गृहग्राम तमिलनाडु भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उसकी जान गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

kgnews

Recent Posts

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

16 minutes ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

1 hour ago
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

1 hour ago
एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

खरगोन  मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…

2 hours ago
CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

2 hours ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

2 hours ago