बिलासपुर। पड़ोसी ने युवक के गले में कुल्हाड़ी से हमला कर दियाए जिससे उसका गला कट गया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का भाई शराब के नशे में गाली दे रहा थाए जिसे मना करने पर उसके भाई ने वारदात को अंजाम दिया।

मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। ग्राम जलसो निवासी कलिंग सूर्यवंशी कैटरिंग का काम करता है। शुक्रवार रात वो खाना खाने के बाद घर पर था। उसी समय अजीत सूर्यवंशी शराब के नशे में उसके घर के बाहर गाली दे रहा था। आवाज सुनकर कलिंग बाहर निकला। उसने अजीत को गाली देने और शोर मचाने से मना किया। तभी विवाद हुआ।

दोनों के बीच बहस चल ही रही थी कि अजीत का भाई दुर्गा प्रसाद भी वहां पहुंच गया। उसने अपने भाई का पक्ष लेते हुए कलिंग से विवाद शुरू कर दिया। जिसके बाद वो कुल्हाड़ी लेकर आया और अचानक कलिंग के गले में वार कर दिया। एक ही वार में कलिंग का गला आधा कट गया। जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इधर, आवाज सुनकर कलिंग की मां और दो भाई बीच-बचाव करने आए।

इस दौरान हमलावर दुर्गा प्रसाद वहां से भाग निकला। कलिंग को बेहोश देखकर उनके भाईयों ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। जिसके बाद घायल को तुरंत सिम्स ले जाया गया। उसका गला आधा कट गया था। जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने उपचार शुरू कर गले का ऑपरेशन किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *