छत्तीसगढ़

CG : कैसे करे महादेव घाट में स्नान, मिल रहा है नाले का पानी, सावन सोमवार मनाने वालों की व्यथा…

रायपुर। कल से सावन महीने की शुरुआत हो रही है. इस बार सावन महीने की शुरुआत भी सोमवार से और समापन भी सोमवार को होगी. इस अवसर के लिए जहां मंदिरों में भव्य तैयारियां की गई हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी के महादेव घाट के गंदे पानी में स्नान करने को लेकर महादेव के भक्त परेशान हैं. महादेव घाट के पहले खारुन नदी में नाले का पानी मिल रहा है.,लोगों का कहना है कि नदी हमारी आस्था से जुड़ा है. मंदिर आने से पहले सबसे पहले हम इसी नदी घाट में स्नान करते हैं. लेकिन नदी में नाले का गंदा पानी मिल रहा है, जिससे नहाना भी मुश्किल हो जाता है. कई बार इसकी शिकायत नगर निगम में कर चुके हैं. लेकिन सही तरीके से नदी की सफाई नहीं की जा रही है. इस नहाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है. हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जोरदार तैयारी रायपुर के प्राचीन मंदिरों में से एक हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में हर साल भक्तों की आस्था का जनसैलाब देखने को मिलता है. जिस तरह उज्जैन के महाकाल के दर्शन का महत्व है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में हटकेश्वरनाथ के दर्शन का महात्म्य है. इस मंदिर को छत्तीसगढ़ का मिनी काशी भी कहा जाता है. सावन के विशेष मौके पर भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाता है. इस मंदिर में भीड़ को देखते हुए भक्तों के लिए प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं. मंदिर में भक्तों की एंट्री मेन गेट से होगी. दर्शन के बाद भक्त दक्षिण द्वार पर स्थित पिछले वाले गेट से बाहर निकल सकेंगे.

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

2 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

3 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

3 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

3 hours ago