बिलासपुर। बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में मिक्सर मशीन की चपेट में आकर विधि विभाग का एक छात्र घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए छात्रों ने प्रशासनिक भवन के सामने बुलडोजर, ट्रक और ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन खड़े कर हंगामा किया। छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) के बैनर तले यह प्रदर्शन किया। रात 9 बजे तक परिसर में ही जमे रहे। दरअसल, यूनिवर्सिटी परिसर में निर्माण काम चल रहा है। जिसके चलते यहां बेधड़क भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। छात्र इन वाहनों की गति पर लगाम लगाने की मांग कर रहे थे। छात्रों ने बताया कि, छात्र दीपक देवांगन बलौदाबाजार जिले के ग्राम कटगी का रहने वाला है। वो यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग में तृतीय वर्ष का छात्र है। बुधवार को वो अपनी बाइक से एग्जाम दिलाने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे मिक्सर मशीन क्रमांक सीजी 04 जेए 7889 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सिम्स अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *