CG : कॉलेज में नई व्यवस्था, QR कोड स्कैन कर एडमिट कार्ड ले सकते हैं स्टूडेंट्स …

रायगढ़। जिले स्थित शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, ताकि इससे जुड़े महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बार विश्वविद्यालय ने एडमिट कार्ड जारी करने के लिए एक नई पहल की है।

इसके तहत क्यूआर कोड जारी किया गया है। इस क्यूआर कोड के माध्यम से विद्यार्थी सीधे लिंक पर जाकर कम समय में अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस व्यवस्था से परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड प्राप्त करने में होने वाली परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय अब अलग-अलग नई व्यवस्थाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। हर बार परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को होती थी।

इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने एडमिट कार्ड जारी करने की नई व्यवस्था शुरू की है। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए एक लिंक जारी किया गया है। इस लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे पोर्टल पर पहुंचेंगे और वहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

kgnews

Recent Posts

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

 उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने…

20 minutes ago
जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

भोपाल  मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 केवल आबादी गिनने तक सीमित नहीं रहेगी। दरअसल इस बार…

26 minutes ago
MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

भोपाल  मध्यप्रदेश के करीब 4 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत है। अब केंद्र सरकार…

30 minutes ago
जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

11 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

11 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

11 hours ago