कोरबा। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने जहर सेवन कर जान दे दी है.
बताया जा रहा है कि युवक के एकतरफा प्यार से तंग आकर युवती ने मौत को गले लगाया है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, युवती के आत्महत्या का आरोप मृतिका के परिजनों ने जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा निवासी बिट्टू श्रीवास पर लगाया है. उरगा थाना अंतर्गत युवक युवती को फोन कर परेशान करता था. युवती के फोन नहीं उठाने पर युवक घर के बाहर पहुंच कर फोन करता था. युवती के परिजनों को पता चलने पर युवक को समझाइए भी दी गई थी. युवक युवती से एकतरफा प्यार करता था, जिससे तंग आ कर युवती ने जान दी.लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…