CG : कॉल में धमकी देने लगा शादीशुदा प्रेमी, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार …

धमतरी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है, नगरी क्षेत्र में एक गंभीर महिला संबंधी अपराध का मामला सामने आया, जिसमें आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 29/26, धारा 64(2)(एम), 351(2) बीएनएस के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले के अनुसार, आरोपी पूनम प्रजापति, निवासी बिड़गुड़ी थाना सिहावा जिला धमतरी, द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया। बाद में जब पीड़िता ने विवाह के लिए कहा,तो आरोपी ने स्वयं को शादीशुदा बताते हुए विवाह से इंकार कर दिया और उसे फोन न करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी का नाम पूनम प्रजापति, पिता स्व.जोगी राम प्रजापति, उम्र 36 वर्ष, निवासी बिड़गुड़ी,थाना सिहावा जिला धमतरी,(छ.ग.)

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

4 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

4 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

4 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

4 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

4 hours ago