छत्तीसगढ़

CG : कोंगुपल्ली में भूमि अधिग्रहण पर 6 जून को जनसुनवाई

बीजापुर , भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत भोपालपटनम तहसील के ग्राम कोंगुपल्ली में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के संबंध में सामाजिक प्रभाव आकलन अध्ययन हेतु 6 जून 2026 को प्रातः 11 बजे ग्राम कोंगुपल्ली में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार कोमटपल्ली (कोकमपल्ली) व्यपवर्तन योजना के अंतर्गत मुख्य नहर, माइनर एवं सब माइनर नहर से प्रभावित किसानों की भूमि अर्जित की जानी है।

इसके लिए ग्राम कोंगुपल्ली में कुल 0.169 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। परियोजना से 03 परिवार प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होंगे, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित परिवारों की संख्या शून्य है। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 774.57 लाख रुपये निर्धारित की गई है तथा सामाजिक प्रभावों की प्रतिपूर्ति के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना के पूर्ण होने पर ग्राम कोत्तापल्ली, उस्कालेड, कोगुपल्ली एवं पामगल क्षेत्र की लगभग 300 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
    कलेक्टर एवं जिला भूमि अर्जन अधिकारी ने संबंधित ग्रामीणों, किसानों एवं अन्य हितधारकों से जनसुनवाई में उपस्थित होकर भूमि अधिग्रहण संबंधी सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

CG : डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

CG : डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

खरसिया और घरघोड़ा में बनेंगे 9 हजार मीट्रिक टन क्षमता के पांच आधुनिक गोदाम फसल भंडारण…

5 minutes ago
CG : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय: अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ रुपये से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

CG : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय: अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ रुपये से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती, पहले वर्ष में ही 255.55 करोड़…

8 minutes ago
CG : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

CG : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी वरदान ​4 वर्षीय मासूम के इलाज के लिए 6…

10 minutes ago
CG : ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

CG : ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में…

13 minutes ago
CG : अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

CG : अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

युवा खिलाडि़यों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री…

21 minutes ago
CG : रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका

CG : रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका

विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान रायपुर, मनुष्य का सबसे बड़ा…

24 minutes ago