CG : कोंडागांव के जंगल में लगी आग, बुझाने में जुटी वन विभाग की टीम …

कोंडागांव। वनमंडल के नारंगी वन परिक्षेत्र में जंगल में भीषण आग लगने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर आरएफ-843 के जंगल में लगी आग तेजी से फैलने लगी, जिससे हालात गंभीर हो गए।

आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार जंगल में रखे लगभग 15 से 20 जलाऊ लकड़ी के चट्टे आग की चपेट में आ गए। आग की तीव्रता को देखते हुए वन विभाग ने पहली बार दमकल गाड़ी को जंगल के अंदर तक पहुंचाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

इससे पहले जंगल के अंदर दमकल वाहन ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही संयुक्त डीएफओ, एसडीओ और रेंजर सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मिलकर आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रही है।

इधर वन विभाग के मैदानी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर DFO के खिलाफ आंदोलन और हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि विभागीय स्तर पर मनमानी के कारण उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस समय जंगलों में आग लगने का खतरा अधिक रहता है, इसलिए सभी कर्मचारियों का सहयोग जरूरी है।

यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आसपास के वन क्षेत्रों और वन्यजीवों को भी नुकसान हो सकता है। फिलहाल वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

kgnews

Recent Posts

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

25 minutes ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

25 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

32 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

35 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

36 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

41 minutes ago