छत्तीसगढ़

CG : कोंडागांव भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं वाहिनी ने कोण्डागाँव में किया हर घर तिरंगा का आयोजन

कोंडागांव, भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं वाहिनी सामरिक मुख्यालय, कोण्डागांव एवं 05 समवाय जिला नारायणपुर के घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात है। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित किये गये आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के क्रम में श्री महेन्द्र प्रताप, सेनानी, 29वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में 29वीं वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, कोण्डागांव के छात्रों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये गये और तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा स्थानीय बाजार कोण्डागांव में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों, शिक्षको, स्थानीय युवाओं व 29वीं वाहिनी के अधिकारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया एवं देश-भक्ति के नारे लगाये। कार्यक्रम के दौरान कैम्प परिसर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा बच्चों को भारत तिब्बत सीमा पुलिस स्टेटस मुवी दिखाई गई एवं साथ ही बच्चों के ज्ञान वर्धन हेतु आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर नवोदय विद्याालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत 29वीं वाहिनी के द्वितीय कमान श्री सैय्यद जावेद अली द्वारा बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में सम्बोधित करते हुए बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के संबंध में जानकारी दी गई तथा अपने-अपने घरों एवं विद्यालयों में तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर श्री सुरेश तारिया द्वितीय कमान (ऑप्स) सामरिक मुख्यालय, क्षे०मु० (भुवनेश्वर), श्री सुशील कुकरेती, उप सेनानी, 29वीं वाहिनी, श्री अशोक कुमार, सहायक सेनानी सामरिक मुख्यालय, क्षे०मु० (भुवनेश्वर), डॉ० दीपक कुमार ठाकुर, सहायक सेनानी, 29वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव  के  प्रधानाचार्य श्री प्रमोद साहु  व अन्य शिक्षक गण भी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

1 hour ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

2 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

2 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

2 hours ago