CG : कोण्डागांव में 25 जुलाई को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 208 पदों पर होगी भर्ती

कोण्डागांव, जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा 25 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप शासकीय लाईवलीहुड कॉलेज परिसर, कोण्डागांव में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए जिले सहित आसपास के जिलों के शिक्षित युवक-युवतियों को आमंत्रित किया गया है, जो निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ निम्न दस्तावेज़ लाना अनिवार्य है, जिसमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय में पंजीयन प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ शामिल है। अधिक जानकारी के जिले के वेबसाइट https://kondagaon.gov.in/ पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

यह प्लेसमेंट कैंप जिले के युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में एक सशक्त कदम प्रदान करेगा और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार खोलेगा।जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और समय पर उपस्थित होकर प्रत्यक्ष चयन प्रक्रिया में शामिल हों।

kgnews

Recent Posts

CG : घर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे थे परिवार के चार सदस्य …

CG : घर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे थे परिवार के चार सदस्य …

सूरजपुर। जिले के पम्पापुर ग्राम पंचायत के झारपारा मोहल्ले में एक घर में भीषण आग…

6 minutes ago
सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत   120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन…

25 minutes ago
राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया रायपुर,  राज्यपाल रमेन…

26 minutes ago
राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका…

28 minutes ago
CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना सुनवाई सेवा से हटाई गई ग्राम रोजगार सहायक की बर्खास्तगी रद्द …

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना सुनवाई सेवा से हटाई गई ग्राम रोजगार सहायक की बर्खास्तगी रद्द …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ग्राम रोजगार सहायक को बिना कारण बताओ नोटिस और सुनवाई का…

38 minutes ago
CG : केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा POCSO दोषी फरार, पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप …

CG : केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा POCSO दोषी फरार, पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप …

बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर से 14 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया POCSO मामले…

44 minutes ago