अंबिकापुर। अंबिकापुर में कोयले की चोरी के दौरान खदान धसने से दो नाबालिगों की मौत हो गई। घटना उदयपुर के ग्राम सानिबर्रा सुखरी भंडार जंगल स्थित कोयला खदान की है। जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिग बालक कोयला निकालने के लिए सुखरी भंडार से लगे जंगल के बांदा डोडा में अवैध कोयला खदान गए थे। आज सुबह जब दोनों नाबालिग कोयला निकाल रहे थे इस दौरान अचानक खदान धंस गई। इस हादसे में खदान में दोनों बच्चे दब गए। इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी गांव में हुई तो भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उदयपुर पुलिस भी पहुंची और मलबा हटाकर दोनों दबे बालकों को निकाला गया। इस दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक बालकों का नाम बुधलाल 15 वर्ष और तिरंगा 16 वर्ष था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।
24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…
रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…
रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…