गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है. तेज बहाव में पुल पार करना ट्रक ड्राइवर को महंगा पड़ गया. ड्राइवर गाड़ी समेत पुल से नीचे जा गिरा. ट्रक में लोड कोयला पानी में बह गया. वहीं जेसीबी की मदद से ड्राइवर का रेस्क्यू किया गया. पिछले 4 5 दिनों से बिलासपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही. इसके चलते जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं. बारिश से बिलासपुर से जबलपुर सड़क निर्माण कार्य के कारण लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही है.
बिलासपुर से रतनपुर होते हुए जबलपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण चल रहा है. इस काम में लापरवाही के चलते कई जगहों पर सड़क धंस गई है. पुलिया टूटने लंबा जाम लग गया है. इस निर्माणाधीन मार्ग में कोयले से लोड ट्रक ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है. इस मार्ग में मझवानी गांव के पास पुल के ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा. इसी दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रहे कोयला लोड ट्रक का ड्राइवर पुल को पार कर रहा था. पानी के तेज बहाव के चलते ड्राइवर समेत ट्रक पुल के नीचे गिर गया. इस घटना का वीडियो इस मार्ग पर चलने वाली बस के सहायक ने अपने मोबाइल से बनाया है.
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…