CG : कोरबा जेल से फरार दो बंदी रायगढ़ में गिरफ्तार…

कोरबा । जिला जेल कोरबा से 25 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हुए पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध चार बंदियों में से दो को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के बाद से पुलिस की दो टीमें लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। इस मामले में तीन जेल प्रहरी और एक सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बैरक नंबर 10 और 11 में बंद चार आरोपी चंद्रशेखर राठिया, सरना सिंकू, राजा कंवर और दशरथ सिदार को जेल परिसर स्थित गौशाला में बीमार गाय को दवा लगाने के लिए बाहर निकाला गया था। इसी दौरान बिजली गुल हो गई और ड्यूटी पर तैनात प्रहरी कुछ देर के लिए वहां से हट गया। इसी का फायदा उठाकर चारों बंदी जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद एएसपी नीतीश ठाकुर, सीएसपी भूषण एक्का और सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सर्च अभियान के लिए दो टीमें गठित की, जिनमें 8 निरीक्षक और कुल 50 जवानों को लगाया गया। संभावित ठिकानों और जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने बंदियों की जानकारी देने पर 10 हजार रुपए के इनाम की भी घोषणा की थी। तीन दिन की मशक्कत के बाद सरना सिंकू और राजा कंवर को रायगढ़ में दबोच लिया गया। दोनों को कोरबा लाकर पूछताछ की जा रही है।


जेल ब्रेक की गंभीरता को देखते हुए डीजी जेल हिमांशु गुप्ता खुद शनिवार रात को कोरबा पहुंचे और रविवार सुबह जेल का निरीक्षण किया। इसके बाद जेल प्रहरी विक्रम प्रताप सिंह, ईश्वर कैवर्त और राजेश धृतलहरे को निलंबित कर दिया गया। सोमवार को सहायक जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह पर भी कार्रवाई हुई और उन्हें रायपुर स्थानांतरित कर दिया गया। उनके स्थान पर बिलासपुर के वी. साहू को जिम्मेदारी दी गई है। पकड़े गए बंदियों से जेल ब्रेक की पूर्व योजना और अंदरूनी मदद को लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ से फरारी की साजिश और बाकी दो फरार बंदियों के ठिकानों का सुराग मिल सकता है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

2 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

3 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

3 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

4 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

4 hours ago