छत्तीसगढ़

CG : कोरिया के 306 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन

कोरिया कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन के पूर्व अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 को अंतिम प्रकाशन जिले के सभी 306 मतदान केन्द्रों में किया जा रहा है, प्रत्येक मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जहां सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख पाएंगे। 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया, सभी मतदाता अपनी जानकारी ऑनलाईन वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाईन मोबाईल एप्प एवं बी.एल.ओ. के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत कुल मतदाता 2 लाख 4 हजार 608 जिसमें महिला 1 लाख 2 हजार 320 पुरुष 1 लाख 2 हजार 287 तृतीय लिंग 6 पंजीकृत थे। प्रकाशन उपरांत दिनांक 05 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया गया। जिसके पश्चात वर्तमान स्थिति में कुल मतदाता 2 लाख 6 हजार 329 जिसमें 1 लाख 3 हजार 356 महिला 1 लाख 2 हजार 967 पुरुष 6 तृतीय लिंग पंजीकृत हैं।

आयोग द्वारा किसी भी मतदान केन्द्रों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। विगत विधानसभा निर्वाचन के अनुसार ही लोकसभा में सभी मतदान केंद्रों में मतदान होगें। प्राप्त आवेदनों की जानकारी जिले की वेबसाइट में अद्यतन किया गया है, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि के सापेक्ष अग्रिम आवेदन भी प्राप्त किये गये है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अतिरिक्त सामान्य सतत प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों की जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत कुल 2 हजार 875 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत है जो सक्षम मोबाईल एप के माध्यम से मतदाता संबंधी सेवा प्राप्त कर सकते है एवं घर पहुँच मतदान का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

लोक सभा निर्वाचन हेतु प्रथम बार मतदान करने वाले 18 से 19 आयु वर्ग के 6 हजार 662 मतदाता पंजीकृत है तथा 80 प्लस आयु वर्ग के 1 हजार 599 मतदाता पंजीकृत है। बैठक में  मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क 1 प्रति मतदाता सूची प्रदान किया गया। लोकसभा की तैयारी व आगामी सामान्य निर्वाचन में उपयोग होने वाली मशीनों की प्रथम स्तरीय जाँच दिनांक 05 फरवरी 2024 से 09 फरवरी 2024 के बीच की जाएगी। इस दौरान आयोग द्वारा पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का शामिल कर सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी रखा गया है। 09 फरवरी 2024 को सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मॉकपाल में हिस्सा ले सकेंगे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

3 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

3 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

3 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

3 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

4 hours ago