छत्तीसगढ़

CG : कोरिया जिले के 6 हजार से ज्यादा किसानों ने बेचा 3 लाख क्विंटल धान…

कोरिया। कोरिया जिले में 14 नवम्बर से अब-तक 6 हजार 513 किसानों से 2 लाख 72 हजार 509 क्विटंल धान की खरीदी हो चुकी है। जिले में 7 राइस मिल संचालकों ने अनुबंध किया है, जिससे धान खरीदी केंद्रों से उठाव में तेजी आई है। जिला विपणन अधिकारी ने जानकारी दी है कि सग्रहण केन्द्र में 7 हजार 140 क्विटंल धान जारी किया गया है, और मिलर्स को 5 हजार 760 क्विटंल धान का डीओ जारी हुआ है। इस तरह अब-तक कुल 12 हजार 900 क्विटंल धान उठाव के लिए जारी हुआ जिसमें 7 हजार क्विटंल से अधिक धान का उठाव हो चुका है।

किसानों को 68 करोड़ रुपए का भुगतान
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी गिरजाशंकर साहू ने जानकारी दी कि जिले में इस खरीफ वर्ष के लिए 22 हजार 978 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस वर्ष 21 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से अब-तक 6 हजार 513 किसानों ने अपना धान बेचा है। इसके एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 67 करोड़ 90 लाख 62 हजार 210 रुपए का भुगतान किया गया है।

जिले के 6 हजार 513 किसानों से अब-तक 15 करोड़ रुपए की ऋण वसूली
जिले के पंजीकृत किसानों को खरीफ फसल के लिए 6 हजार 513 किसानों को 15 करोड़ 95 लाख 23 हजार 837 रुपए का ऋण वितरण किया गया था। ऋण वसूली की प्रक्रिया भी चल रही है। अभी तक लिकिंग के माध्यम से 14 करोड़ 92 लाख 53 हजार 302 रुपए का ऋण वसूला गया है। शेष लक्ष्य की वसूली आने वाले दिनों में लिकिंग के माध्यम से की जाएगी।

धान खरीदी अभियान 31 जनवरी तक
धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। वहीं जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 07836-232330 तथा कॉल सेंटर नम्बर 1800-233-3663 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकता है।

kgnews

Recent Posts

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

जगदलपुर. मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15…

1 hour ago
बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति…

1 hour ago
ATS की बड़ी कार्रवाई, धार से संदिग्ध हाजी अजहर गिरफ्तार; पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरों के मिले सुराग

ATS की बड़ी कार्रवाई, धार से संदिग्ध हाजी अजहर गिरफ्तार; पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरों के मिले सुराग

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद एमपी एटीएस ने धार जिले से एक…

1 hour ago
एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा   मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…

2 hours ago
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…

2 hours ago