छत्तीसगढ़

CG : कोरिया में आरोग्यम निकुष्ठ अभियान का शुभारंभ

कुष्ठ रोग उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम


कोरिया , जिले में कुष्ठ रोग उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आरोग्यम निकुष्ठ अभियान का शुभारंभ किया गया।

कलेक्टर चंदन  त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान की शुरुआत जिला स्तरीय कार्यशाला से हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कुष्ठ रोग की पहचान, रोकथाम और उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अशरफ अंसारी ने कुष्ठ रोग के लक्षण, इसके प्रकार और संक्रमण के तरीकों पर प्रकाश डाला। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अनित बखला ने इस रोग के उपचार और मरीजों को दी जाने वाली मुफ्त दवाइयों के बारे में बताया।

घर-घर होगी स्क्रीनिंग, मरीजों को मिलेगा निशुल्क उपचार
इस अभियान के तहत जिलेभर में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग करेंगे। संभावित मरीजों की पहचान होने पर उन्हें निकटतम स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा, जहां तत्काल निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान को छह चरणों में निष्पादित किया जाएगा, जिससे जिले में कुष्ठ रोग के प्रभावी उन्मूलन की दिशा में ठोस कार्य हो सके।

’प्रचार रथ को हरी झंडी, कुष्ठ वॉरियर्स को किया गया सम्मानित’
अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, जिला श्रम अधिकारी और जिला महिला बाल विकास अधिकारी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर कुष्ठ रोग से ठीक हो चुके कुष्ठ वॉरियर्स ने अपने अनुभव साझा किए और स्वास्थ्य विभाग से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कलेक्टर ने इन वॉरियर्स को शॉल, श्रीफल और सेल्फ केयर किट भेंट कर सम्मानित किया।

 इस अभियान के माध्यम से जिले में कुष्ठ रोग की पहचान और रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे समाज के हर व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने का अवसर मिले।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्रीमती उषा लकड़ा, जिला श्रम अधिकारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अशरफ अंसारी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रेष्ठ मिश्रा, एपिडेमियोलॉजीस्ट डॉ. अभय जूगल किशोर तिर्की, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

7 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

7 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

8 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

8 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

8 hours ago