रायपुर आज सुबह राजधानी रायपुर कोहरे से ढका नजर आया। यह तस्वीर केनाल रोड की है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया है। कहीं-कहीं शीत लहर के हालात हैं।

अब बादल छंटने के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी कम होने लगा है। राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान रात का तापमान करीब 4 डिग्री कम होकर 15.1 डिग्री पहुंच गया है। इससे रात में भी ठिठुरा देने वाली ठंड पड़ रही है।

हालांकि पिछले 10 साल की तुलना में इस साल अभी भी जनवरी का महीना सबसे गर्म गुजर रहा है। जनवरी में पारा 9 डिग्री तक कम होने रिकार्ड है। इस साल अब तक तापमान पंद्रह डिग्री ही पहुंचा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *