CG : कौशल तिहार प्रतियोगिता के विजेताओं का कलेक्टर ने किया सम्मान…

कोण्डागांव । कौशल तिहार 2025 प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को गत दिवस जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि युवाओं के तकनीकी कौशल को निखारने, प्रतिस्पर्धात्मक मंच देने और उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए हुनरमंद बनाने के लिए राज्य शासन के कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा इस पहल की शुरूआत की गई है। इसके अंतर्गत जिला कौशल विकास विभाग कोण्डागांव द्वारा कौशल तिहार 2025 के तहत 21 से 23 जुलाई तक लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोण्डागांव में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न सेक्टर जैसे आटोमोटिव टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रीशियन इंस्टॉलेशन, फील्ड टेक्नीशियन इलेक्ट्रानिक्स एवं प्लम्बिंग सेक्टर अंतर्गत कुल 87 हितग्राहियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 22 वर्ष से कम आयु वर्ग के बीच एवं 22 से 45 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच कराया गया था। 

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

10 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

10 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

10 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

10 hours ago