छत्तीसगढ़

CG : क्रिप्टो करेंसी के नाम पर की 24 लाख की ठगी, मामला दर्ज

भिलाई पावर हाउस के बड़े बर्तन व्यापारी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करीब 24 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। छावनी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गायत्री मंदिर के पास इंदिरा नगर चटाई क्वार्टर कैंप- 2 भिलाई निवासी अतुल कुमार वर्मा ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो बर्तन का व्यापारी है और पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में राजेश पात्र भंडार के नाम से उसकी दुकान है। अतुल वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति ने 22 फरवरी 2024 को टेलीग्राम से उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा। उसमें गूगल पर हॉस्पिटल और होटल को रेटिंग देकर और क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया था। अतुल ने सबसे पहले 2 हजार रुपए का निवेश किया। इस पर उसे 800 रुपए प्रॉफिट के साथ 2800 रुपए रिटर्न आ गए। इसके बाद अतुल का लालच बढ़ गया। ठग ने उसे ऑनलाइन मैसेज भेजा कि वो 3 स्टेप में क्रिप्टो करेंसी खरीदेगा, तो उसे 3-4 लाख रुपए का मुनाफा होगा। अतुल ने ठग द्वारा दिए गए अलग-अलग खातों में 24 फरवरी से 1 मार्च 2024 के बीच दो महीने में 8 बार में कुल 23,94,150 रुपये का निवेश करने के लिए ट्रांजैक्शन किया। इसके बाद ठग ने उसे ना तो रिटर्न दिया और ना ही कोई रिप्लाई किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टेलीग्राम में अतुल के पास एक मैसेज आया था कि गूगल पर हॉस्पिटल और होटल को रेटिंग और कमेंट कर घर बैठे पैसे कमाएं। जब अतुल ने ऐसा किया तो उसके खाते में 150 और 300 रुपये आ गए। इससे उसका लालच बढ़ गया। इसके बाद ठग ने उसे प्रीपेड टास्क करने को कहा। इसमें उन्होंने अतुल की एक आईडी बनाई। इसके बाद BTC यानी बिटक्वाइन में इन्वेस्टमेंट का लालच दिया। फिर उससे खाता नंबर 2402266156139262 में 3,98,000 रुपये डलवाये। फिर उन्होंने अकाउंट फ्रीज होने और फिर से आईडी को शुरू करवाने के नाम पर कई खातों में पैसे डलवाए। इस तरह ठग ने कुल 23 लाख 94 हजार 150 रुपये खातों में डलवाए। फिलहाल शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता समेत तीन की हत्या के 4 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता समेत तीन की हत्या के 4 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

बैकुंठपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर स्थानीय नेता सहित तीन लोगों को 16 जून…

49 minutes ago
UIMR मास्टर प्लान से बदलेगी MP के 6 जिलों की तस्वीर, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

UIMR मास्टर प्लान से बदलेगी MP के 6 जिलों की तस्वीर, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंदौर. मध्य प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने के लिए मालवा…

1 hour ago
नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर जागरूकता अभियान जारी, नुक्कड़ नाटक से किसानों को बताए फायदे

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर जागरूकता अभियान जारी, नुक्कड़ नाटक से किसानों को बताए फायदे

बलौदा बाजार. किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

रायपुर.  भारत में प्राचीन काल से ही योग हमारी जीवनशैली और संस्कृति का अभिन्न अंग…

2 hours ago
बस्तर मॉडल बना देश में मिसाल: डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी ने बदली सुशासन की तस्वीर

बस्तर मॉडल बना देश में मिसाल: डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी ने बदली सुशासन की तस्वीर

​रायपुर.  प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भू-स्वामी की मृत्यु के पश्चात उनके वारिसों के नाम जमीन…

2 hours ago
रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने और आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन

रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने और आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के चिकित्सा समुदाय ने राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय…

2 hours ago