मोहला, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गत दिवस सौर समाधान एप का शुभारंभ किया। इस ऐप का विशेष उद्देश्य है लोगों को सोलर से जोड़ना है। जो व्यक्ति सौर ऊर्जा तथा क्रेडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, या फिर सौर संयंत्र की स्थापना हेतु आवेदन करना चाहते हैं तथा पूर्व से स्थापित संयंत्र में आई खराबी के संबंध में शिकायत करना चाहते हैं, तो उन्हें क्रेडा विभाग के जिला कार्यालय एवं जोनल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। अब वे घर बैठे अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर सौर समाधान ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। क्रेडा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते है। साथ ही किसी प्रकार की शिकायत घर बैठे ही कर सकते हैं। शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही किया जाएगा। सोलर संयंत्रों का अधिक से अधिक स्थापना करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन में इस ऐप का निर्माण किया गया है। दूरस्थ अंचलों में निवासरत लोगों को इस सुविधा से बहुत राहत मिलेगी। वे घर बैठे ही अपने खेतों में पंप लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ग्राम में लगे पेयजल हेतु पंपों तथा प्रकाश व्यवस्था हेतु लगे लाइटों के सुधार कार्य हेतु शिकायत कर सकते हैं।
- ग्राम गठुला के टीकम होटल संचालक ने अपनाई सौर ऊर्जा- सौर ऊर्जा से हुआ…
- गौरी नगर का औचक निरीक्षण कर वार्डवासियों से ली मूलभूत सुविधाओं की जानकारीराजनांदगांव ।…
डिजिटल इंडिया से जीवन हुआ है सरल और सुगम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी के…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार के आदेश को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है.…
भोपाल मध्य प्रदेश के करीब दो लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए लंबे समय से रुकी…
बीजापुर-सुकमा. सीमावर्ती गांवों में बिजली व्यवस्था अब नए दौर में प्रवेश करने जा रही है।…