छत्तीसगढ़

CG : क्लबों में नशा करते मिले कई नाबालिग, बजरंग दल ने जताया विरोध

रायपुर। राजधानी में देर रात तक क्लब में शराब परोसने की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हाइपर क्लब सहित सामरिक ग्रीन स्थित पियानो प्रोजेक्ट व होटल शीतल स्थित जूक क्लब की आकस्मिक चेकिंग कर क्लब में नाबालिको को भी पकड़ा।

जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष योगेश सैनी सहित गौ रक्षक तनय लूनिया ने बताया कि राजधानी में पुलिस की शह पर क्लब मालिकों द्वारा देर रात तक अवैध रूप से शराब बेचकर युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है, पुलिस क्लब मालिकों पर कार्यवाही करने की जगह आम जनता को पकड़ प्रताड़ित करती है। शनिवार देर रात हाइपर क्लब सहित अन्य दो क्लबों की जांच बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा की गई जहां बड़ी संख्या में युवा 12 बजे के बाद भी शराब का सेवन करते नज़र आए, वही किसी भी क्लब में मेटल डिटेक्टर की सुविधा नहीं है जिससे अवैध हथियार क्लब के अंदर पहुंच रहे है जिससे बड़ी घटना होने की आशंका है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का मानना है कि पूर्व में भी गोलीकांड जैसी घटना क्लब परिसर में हो चुकी है,जिसके बाद भी पुलिस प्रशासन क्लब में जा रही आम जनता की सुरक्षा की गारंटी लेने में नाकाम साबित हुई है। इसके साथ ही इन बड़ी पार्टियों में तस्करों के नेटवर्क के चलते युवाओं को सुख नशा उपलब्ध करवाया जाता है जिसे पुलिस जान कर भी अंजान बनी रहती है।

इस पूरे मामले को लेकर अब बजरंग दल एसएसपी रायपुर को ज्ञापन सौंप क्लब संचालकों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए सभी क्लबों में सुरक्षा उपकरणों सहित समय से क्लब को बंद करने की मांग करेगी।

kgnews

Recent Posts

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

21 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

42 minutes ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

1 hour ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

1 hour ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

1 hour ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

1 hour ago