कोरबा । कोरबा के एसईसीएल स्थित आत्मानंद पब्लिक स्कूल की नौवीं कक्षा में 8 फीट का अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे आत्मानंद पब्लिक स्कूल में गणित की क्लास चल रही थी। एक छात्रा के बेंच के नीचे 8 फीट का विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा था। अजगर की फुंकार सुनकर क्लास में अफरा-तफरी मच गई।शिक्षक और छात्र तुरंत क्लासरूम से बाहर निकल आए।
स्कूल प्रबंधन ने तत्काल वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी। स्नेक कैचर उमेश यादव ने अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…
भोपाल राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…
रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…
रायपुर मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…
रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…