रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्रमें अभी-अभी एक दर्दनाक हादसा हो गया. रायपुर-बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर खड़ी ट्रक के पीछे एक बाइक जा घुसी. इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है. वहीं घटना के एक प्रत्यक्ष दर्शी ने एनएचएआई को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
प्रत्यक्ष दर्शी धर्मेंद्र वर्मा के मुताबिक, सिमगा से रायपुर की ओर जाने वाले सिक्स लाइन की थ्री लाइन सड़क पर कल से यह ट्रक खड़ी हुई थी. लेकिन एनएचएआई ने उसे हटवाने की जहमत नहीं उठाई. अगर NHAI इस ओर ध्यान देता, सिक्स लाइन पर ट्रक खड़ी न होती, तो आज बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत न होती.
इधर आए दिन सड़क हादसों में किसी न किसी की जान जाने की घटनाओं के बाबजूद सांकरा सिलतरा होते हुए निकली सिक्स लाइन पर भी टाटीबंध की ओर जाने वाले फोर लेन ब्रिज पर और ब्रिज के अगल-बगल बड़ी संख्या में ट्रक हाइवा पार्किंग बनाकर खड़े रहते हैं. शाम के बाद स्थिति यह हो जाती है कि आने जाने वाले वाहनों को निकलने में भी दिक्कत होती है.
राजनांदगांव। नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने वाले आरोपी…
धमधा। धमधा विकासखंड के ग्राम धरमपुरा में स्थित खसरा नंबर 466 एवं 467 की करोड़ों…
जशपुर। जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक…
रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि को आधुनिक तकनीक को…
बलौदाबाजार। भाटापारा शहर में 80 वर्षीय वृद्धा से मंगलसूत्र झपटने के मामले का पुलिस ने…
रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस के बाद आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी…