सरगुजा । जिले के कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमदरा में छुई मिट्टी की खदान के धंस जाने से दो ग्रामीण अंदर दब गए।
जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, दोनों की मौत हो गई थी। नए वर्ष के पहले दिन दो ग्रामीणों की मौत से गांव में शोक है। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्राम जमदरा निवासी हीरामन यादव अपने साथी शिवा यादव के साथ गांव से करीब एक किलोमीटर दूर छुई खदान में छुई मिट्टी लेने के लिए गए थे।
दोनों छुई मिट्टी निकालने के लिए बने सुरंग के अंदर घुसकर छुई मिट्टी निकाल रहे थे। छुई मिट्टी निकालने के दौरान खदान का ऊपरी हिस्सा धंस गया।
दोनों मलबे में दब गए। खदान को धंसता देख पास में मौजूद ग्रामीण ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलवा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
सूचना पर कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। नववर्ष के पहले दिन हुए हादसे से गांव में शोक है।
छुई मिट्टी की खदानें दबने की घटनाएं सरगुजा और सूरजपुर जिलों में पहले भी हो चुकी हैं। सरगुजा के ग्रामीण इलाकों में छुई मिट्टी घरों की पोताई के लिए उपयोग में आती है। छुई मिट्टी की ज्यादातर खदानें नालों और नदियों के किनारे बनी हैं, जहां गहराई से छुई मिट्टी निकाली जाती है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…