छत्तीसगढ़

CG : खमतराई शराब दुकान में युवक का मिला शव

रायपुर। युवक की लाश मिलते ही खमतराई शराब दुकान में सनसनी फ़ैल गई। फ़िलहाल मृतक के शव का शिनाख्त नहीं हो गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची टीम ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जांच उपरांत ही मौत की वजह सामने आएगी। वही शराब दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

कल एसएसपी ने ली बैठक आगामी क्रिसमस एवं नव वर्ष आगमन के मद्देनजर सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेन्द सिंह द्वारा रायपुर के विभिन्न होटल, रेस्टोरंेट, कैफे, ढ़ाबा एवं बार संचालकों की बैठक ली गई। क्रिसमस एवं नव वर्ष के दौरान संचालकों द्वारा आयोजित कराने वाले समस्त कार्यक्रम की अनिवार्य रूप से अनुमति ली जावें साथ ही कार्यक्रम में कितने व्यक्ति शामिल हो रहे है, कौन सेलीब्रेटी है तथा किस प्रकार का कार्यक्रम है, की जानकारी भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये।

क्रिसमस एवं नववर्ष में सभी बार/होटल/कैफे/ढ़ाबा/रेस्टॉरेंट आवश्यक रूप से माननीय न्यायलये के मानको का पालन किया जावे समस्त कार्यक्रम में डी.जे. पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा साथ ही रात्रि 10ः00 बजे के बाद खुले में किसी प्रकार साउंड सिस्टम ना बजाया जाये। होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा एवं बार के बाहर चारपहिया/दोपहिया वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखीं जाये, मुख्य मार्ग अथवा सर्विस रोड में वाहनों की पार्किंग ना किया जाये जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो।

31th की रात्रि सभी बार/होटल/ढाबा /कैफ़े /कार्यक्रम अनिवार्य तौर पर रात्रि 12.30 बजे से 01.00 बजे के बीच सम्पूर्ण बंद हो जाए यह सभी सुनिश्चित करेंगे नहीं तो कार्यवाही की जाएगी ऐसे संस्थानों के बाहर सार्वजनिक स्थानों अथवा चारपहिया वाहनों के अंदर बैठकर लोगों को शराब का सेवन ना कराया जाये, पाये जाने पर कार्यवाही की जावेगी। कैफे, ढाबों, होटलों के बाहर पार्किंग में या रोड में गाड़िया खड़ी होती है, जहाँ लोग शराब पीते है (कैफे, ढाबों, होटलों के प्रश्रय से) चखना/स्नेक्स की सप्लाई करायी जाती है। कुछ पर पिछले दिनों कार्यवाही भी हुई है। कार्यक्रम के दौरान हुडदंग ना हो एवं किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ जैसे हुक्का, गांजा अथवा अन्य नशीली पदार्थ पाये जाने पर ऐसे संचालकांे के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही उनका लायसेंस भी निरस्त किया जायेगा। जो भी होटल में रूके है, उनका प्रापर आई.डी.प्रुफ जरूर रखे। जिसे जब भी मांगा जावे पुलिस को शेयर करें। क्रिसमस एवं नववर्ष में टेक्नों पार्टियों के दौरान होटलों/फार्महाउस/कैफे/ढाबों में सूखा नशे बिक्री की शिकायते प्राप्त हो रही है। पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। की भी शिकायतें मिल रही है। यदि उक्त स्थानों से नशा पकड़ा गया तो कार्यवाही होगी। कार्यक्रम के दौरान हुडदंग ना हो एवं किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ जैसे हुक्का, गांजा अथवा अन्य नशीली पदार्थ पाये जाने पर ऐसे संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही उनका लायसेंस भी निरस्त किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान संचालक स्वयं सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही सुरक्षा गार्ड रखें।

kgnews

Recent Posts

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

रायपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए…

6 minutes ago
CG : जिले में 12 जून को 43.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 12 जून को 43.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 198.5 मिमी औसत वर्षा हो…

10 minutes ago
CG : बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय …

CG : बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय …

जशपुरनगर । मानसून सीजन को देखते हुए जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए जिला…

13 minutes ago
CG : 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत …

CG : 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत …

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…

21 minutes ago
CG : 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर …

CG : 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर …

जशपुरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने…

24 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान-राज्यगीत सहित सांस्कृतिक गतिविधियां अनिवार्य …

CG : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान-राज्यगीत सहित सांस्कृतिक गतिविधियां अनिवार्य …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से सरकारी और निजी स्कूलों में…

27 minutes ago