छत्तीसगढ़

CG : खम्हारडीह थाने में समझौता रुकवाकर जबरन FIR …

रायपुर। राजधानी के थाना खम्हारडीह से जुड़ा एक मामला पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। जांजगीर-चांपा निवासी शिकायतकर्ता शिवधर सागर ने आरोप लगाया है कि पैसों के लेन-देन के विवाद में दोनों आरोपी थाने पहुंचने के बाद तत्काल पूरी राशि लौटाने के लिए तैयार हो गए थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने पैसे भी मंगवा लिए थे ताकि उसी समय राशि वापस कर विवाद समाप्त किया जा सके। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह भी राशि प्राप्त कर कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराना चाहता था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने से पहले ही थाने में समझौते की पूरी स्थिति बन चुकी थी, लेकिन थाना प्रभारी भावेश गौतम ने उसे समझौता करने से रोक दिया। शिकायतकर्ता का दावा है कि थाना प्रभारी ने बार-बार डीसीपी नॉर्थ आईपीएस मयंक गुर्जर का हवाला देते हुए कहा कि “साहब का आदेश है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करनी ही है। अब थाना में कोई समझौता नहीं होगा। यदि समझौता करना है तो न्यायालय जाकर करना। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने कई बार थाना प्रभारी से कहा कि जब उसे उसकी पूरी राशि वापस मिल रही है, तब वह अपराध दर्ज नहीं कराना चाहता। इसके बावजूद उसकी बात नहीं सुनी गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि थाना प्रभारी भावेश गौतम ने डीसीपी नॉर्थ आईपीएस मयंक गुर्जर का नाम लेकर लगातार दबाव बनाया और आरोपियों से उसे पैसे तक नहीं लेने दिए, जबकि दोनों आरोपी भुगतान करने के लिए तैयार थे।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी स्पष्ट इच्छा के विपरीत, समझौते की संभावना समाप्त कर उस पर एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाया गया और अंततः उसकी मर्जी के विरुद्ध अपराध दर्ज करा दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि एफआईआर दर्ज होने से पहले दोनों पक्ष समझौते के लिए सहमत थे, तो फिर थाना स्तर पर समझौता क्यों नहीं होने दिया गया और शिकायतकर्ता की इच्छा को क्यों नजरअंदाज किया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की भूमिका और विवेकाधिकार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

CG : समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

मुंगेली। शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन…

18 minutes ago
CG : पुलिस ने नकटी गांव में एंट्री पर लगाई रोक, तोड़े जा रहे 80 घर …

CG : पुलिस ने नकटी गांव में एंट्री पर लगाई रोक, तोड़े जा रहे 80 घर …

रायपुर। नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज (सोमवार) सुबह से 80 घर…

46 minutes ago
CG : कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक …

CG : कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक …

कवर्धा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पंडरिया के लघान गांव के पास दो…

50 minutes ago
CG : पिकअप ने रौंदा, सरगुजा में दो युवकों की दर्दनाक मौत …

CG : पिकअप ने रौंदा, सरगुजा में दो युवकों की दर्दनाक मौत …

सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित बासेन में रविवार रात करीब…

53 minutes ago
CG : सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवागमन बंद …

CG : सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवागमन बंद …

भिलाईनगर। रेलवे विभाग ने सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य किए…

56 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 71 करोड़ रुपये के धान घोटाले का खुलासा, शॉर्टेज के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

छत्तीसगढ़ में 71 करोड़ रुपये के धान घोटाले का खुलासा, शॉर्टेज के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

राजनांदगांव. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधीन आने वाले चार जिलों में धान सूखत के…

57 minutes ago