दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में एडीएम अरविंद एक्का ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगां से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 137 आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत गिरहोलावासियों ने अवैध मुरूम उत्खनन परिवहन की शिकायत की। ग्रामवासियों ने बताया कि तहसील अहिवारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरहोला में तालाब निर्माण किया जा चुका है, उसके बावजूद मुरूम उत्खनन के बहाने तालाब बनाने के नाम से समतल भूमि को अवैध मुरूम उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। इस पर एडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्राम नगपुरा निवासी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन प्रदान करने आवेदन दिया। नगपुरा में ग्रामीण परिवारां को नल जल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य अधूरा है। ग्रामीण परिवारों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। महिलाओं और बालिकाओं को रोजाना पानी लाने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ रहा है। एडीएम ने पीएचई विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उमरपोटी निवासियों ने कालोनी की खराब सड़क की मरम्मत के लिए आवेदन दिया। विगत दो-तीन वर्षाे से कालोनी वासियों को खराब सड़क के चलते काफी परेशानी व दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी सूचना ग्राम पंचायत उमरपोटी सरंपच को दी गई थी। वस्तु स्थिति का उन्होंने मुआयना भी किया। साथ ही नाली व नल हेतु गड्ढ़ा खोदकर खुला छोड़ दिया गया है, जिसके कारण आने जाने में और वाहन पार्किंग में असुविधा हो रही है। खराब सड़क के चलते बारिश होने पर कीचड़ के मुख्य परेशानी स्कूल पढ़ने वाले बच्चों की है, जो कई बार रास्ते में स्लिप होकर गिर गए हैं। इस पर एडीएम ने सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…