छत्तीसगढ़

CG : खरीददारी करने पहुंची एक महिला ने सोने की चेन की चोरी …

रायपुर। सदर बाजार स्थित भोरावत एंड संस सर्राफा दुकान में खरीददारी करने पहुंची एक महिला ने सोने की चेन चुरा लिए। घटना 15 जनवरी की है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। चोरी की गई चेन में मोती लगे हुए थे, जिसका कुल वजन 13.550 ग्राम बताया गया है। इसमें 4.320 ग्राम 18 कैरेट सोना शामिल है। जांच में सीसीटीवी में महिला का चेहरा साफ नजर आया है। अब उसकी तलाश जारी है।

कारोबारी प्रिंस जैन ने पुलिस को बताया कि ब्रम्हपुरी विरंची नारायण मंदिर के पास रहते हैं। सदर बाजार में भोरावत एंड संस उनकी सोने-चांदी की दुकान है। 15 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच एक महिला दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची। उसने सेल्समैन संगीता धाकड से सोने की चेन दिखाने को कहा।

इसी दौरान महिला ने बातचीत में उलझाकर मौका देखकर एक सोने की चेन उठा ली। वारदात के बाद जब दुकान स्टाफ को शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें महिला चोरी करते हुए साफ नजर आ रही है। चोरी की गई चेन में मोती लगे हुए थे, जिसका कुल वजन 13.550 ग्राम बताया गया है। इसमें 4.320 ग्राम 18 कैरेट सोना शामिल है।

kgnews

Recent Posts

सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति

सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति

सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति महिला एवं बाल…

19 minutes ago
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

 रायपुर  छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…

59 minutes ago
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…

59 minutes ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…

1 hour ago
राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…

1 hour ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…

1 hour ago