छत्तीसगढ़

CG : खर्च अधिक, शासन से नहीं मिल रहा फंड, खेल स्पर्धा करवाने शिक्षकों को करना पड़ रहा है चंदा

बालोद जिले के शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में वर्तमान में हो रही बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल शासन व शिक्षा विभाग के फरमान के बाद यह आयोजन तो हो रहा है, लेकिन फंड नहीं है। लिहाजा शिक्षकों को जनसहयोग से राशि का जुगाड़ करने की नौबत आ रही है। जनसहयोग के बाद भी प्रतियोगिता कराने आर्थिक तंगी आ रही है, तो शिक्षकों को आपस में चंदा कर वेतन का पैसा लगाना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से संकुल से लेकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्राथमिक स्कूल के लिए 200 रुपए और माध्यमिक स्कूल के लिए 300 रुपए शुल्क तय किया गया है, यानी प्रधानपाठक को तय राशि जमा करनी पड़ेगी। संकुल अंतर्गत 5 से 6 स्कूल आते हैं। स्कूल प्रबंधन से मिली राशि को भी तीन भागों में विभाजन किया गया है। 50% राशि को संकुल स्तर पर खर्च करना है। जबकि 25% राशि को ब्लॉक व 25% राशि को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खर्च करना है। इसके बावजूद राशि कम पड़ रही है। वजह यह है कि स्कूलों से जितनी राशि मिल रही है, उससे 10 गुना ज्यादा प्रतियोगिता कराने में खर्च हो रहा है। नौकरी का सवाल है इसलिए शिक्षक ज्यादा कुछ कह नहीं पा रहे हैं। आप बघमरा संकुल अंतर्गत दो माध्यमिक शाला बघमरा व खरथुली और प्राथमिक शाला मेड़की, बघमरा, पर्रेगुड़ा, ओरमा, खरथुली, भोथली में संचालित हो रहा है। तय शुल्क अनुसार दो माध्यमिक स्कूल से 300 रुपए के हिसाब से 600 रुपए और 6 प्राथमिक शाला से 200 रुपए के हिसाब से 1200 रुपए प्राप्त हुए। कुल 8 स्कूल के माध्यम से 1800 रुपए मिले। इसमें 50% राशि यानी 900 रुपए संकुल स्तर पर और 450 रुपए ब्लॉक और 450 रुपए जिला स्तर पर खर्च करना है। जबकि संकुल स्तर पर ही 25 हजार रुपए खर्च हो गए। खेल में प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को इनाम देने में 12 हजार रुपए, टेंट(पंडाल) व माइक का 6 हजार रुपए किराया, चूना, स्टेशनरी सामान में 5 हजार रुपए, नाश्ता में 1200 रुपए व फूल माला सहित अन्य खर्च 800 रुपए हुए। अब बाकि पैसा कहां से लाएं इसलिए जनसहयोग से करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं के लिए इन दिनों शालेय बाल क्रीड़ा प्रतिया​ेगिता कराई जा रही है। सीधी बात मुकुल केपी साव, डीईओ हर बच्चे को इनाम देने की नौबत क्यांेकि संकुल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में दो से तीन माध्यमिक शाला के बच्चे प्रतिभागी बनकर शामिल होते हैं। ऐसे में दो टीम होने से पहला व दूसरा स्थान प्राप्त करने पर इनाम देना ही पड़ता है। इनाम स्वरुप थाली, गिलास, चम्मच देते हैं। कबड्‌डी, खो-खो, रिले-रेस, फुगड़ी, रस्सी खींच में ज्यादा प्रतिभागी शामिल होते हैं, तो इसी हिसाब से इनाम की व्यवस्था करनी पड़ती है। शिक्षा विभाग के अनुसार 9 प्रतिभागी कबड्‌डी, 12 प्रतिभागी खो-खो, 4 प्रतिभागी रिले-रेस, 9 प्रतिभागी रस्सा-खींच में शामिल हो सकेंगे। { प्रतियोगिता कराने फरमान तो जारी हुआ लेकिन फंड नहीं है, ऐसा क्यों? – स्कूल स्तर से मिलने वाली राशि व जनसहयोग से स्पर्धा कराने कहा गया है, इसके लिए शासन व विभाग से फंड जारी नहीं होता। { स्कूल स्तर से जितनी राशि मिल रही, उससे 10 गुना ज्यादा पंडाल, माइक, इनाम देने में खर्च हो रहा है? – खर्च कम हो इसके लिए संकुल के बजाय सीधे जोन स्तर पर स्पर्धा कराने की प्लानिंग थी। { अगर जनसहयोग नहीं मिला तो क्या प्रतियोगिता नहीं हो पाएगी? – संकुल समन्वयक, शिक्षक अपने हिसाब से कैसे भी करके प्रतियोगिता करवा लेंगे। संकुल समन्वयक लोमस साहू ने बताया कि मेड़की के मैदान में तीन दिन तक प्रतियोगिता कराने में 20 हजार रुपए से ज्यादा खर्च हुए। ग्राम समिति, ग्राम पंचायत, स्कूल व जनसहयोग से आयोजन हो पाया। सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख ने बताया कि शासन व विभागीय स्तर से फंड नहीं मिलता, ऐसे में जनसहयोग के बिना संकुल स्तर प्रतियोगिता कराना मुश्किल है। कई ग्राम पंचायत वाले सहयोग करने से इंकार कर देते हैं, ऐसे में शिक्षकों को अपने वेतन का पैसा लगाना पड़ रहा है।

kgnews

Recent Posts

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

रायपुर      ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम एक उन्नत तकनीक है जो जंगलों में…

24 minutes ago
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन –…

34 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री …

54 minutes ago
गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फर्जी निकाह रोकने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नए नियम बनाए हैं. गैर…

59 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 8 जुलाई को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र…

1 hour ago
एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री…

1 hour ago