छत्तीसगढ़

CG : खाट में पत्नी की लाश रखकर पति फरार, चरित्र संदेह में किया खून …

कोरबा। वनांचल ग्राम मुड़ापार-अरसेना में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी को खाट पर चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया। दूसरे दिन सुबह स्वजन ने महिला को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार अरसेना निवासी बिहानू सिंह मंझवार 45 वर्ष को अपनी पत्नी बिरसो बाई 40 वर्ष के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद हो रहा था। मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बिहानू सिंह ने पत्नी की हाथ-मुक्कों और डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से चोट लगने से बिरसो बाई की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद पति बिहानू ने पत्नी को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। वह उसे खाट पर लिटाकर चादर ओढ़ा दिया। कुछ समय बाद जब महिला की कोई हलचल नहीं हुई तो स्वजन को संदेह हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो बिरसो बाई की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच ने लेमरू पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी सुमन पोया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

भिलाई नगर. सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष…

37 minutes ago
कटनी के जंगल में तालाब में जहर घोलने से 14 चीतल-सांभरों की मौत, बाघों पर भी मंडराया खतरा

कटनी के जंगल में तालाब में जहर घोलने से 14 चीतल-सांभरों की मौत, बाघों पर भी मंडराया खतरा

कटनी. जिले में वन्य प्राणियों की लगातार संख्या बढ़ रही है। वन्य प्राणियों से जहां…

47 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

1 hour ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

1 hour ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

2 hours ago