छत्तीसगढ़

CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई, विभिन्न खाद्य पदार्थों के 5 नमूने जांच हेतु भेजे गए

खैरागढ़, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंतर्गत दाउचौरा क्षेत्र एवं खैरागढ़ नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने संकलित किए गए।

कार्रवाई के दौरान दाउचौरा स्थित वचन दूध कलेक्शन एवं चिलर सेंटर से दूध (गाय एवं भैंस) का नमूना लिया गया। वहीं मेसर्स बिरेन्द्र एजेंसी से मैंगो फ्लेवर आईस कैंडी (चुस्की), हल्दी पाउडर 500 ग्राम एवं राजश्री चायपत्ती 250 ग्राम के नमूने संकलित किए गए। इस प्रकार कुल 4 विधिक नमूने जांच के लिए भेजे गए।

इसके अतिरिक्त प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ स्थित मेसर्स काश्वी इंटरप्राईजेस से मैंगो ट्रेस लिचेस 250 ग्राम का 1 विधिक नमूना लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों को आवश्यक साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन अद्यतन रखने तथा कालातीत खाद्य पदार्थों का विक्रय एवं भंडारण नहीं करने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन सुनिश्चित करने हेतु आगे भी नियमित जांच अभियान जारी रखने की बात कही गई।

kgnews

Recent Posts

शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

​​रायपुर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और…

15 minutes ago
ऑपरेशन हमदर्द : जीआरपी ने आठवें दिन 32 निराश्रित एवं बेसहारा लोगों का तैयार किया डिजिटल डोजियर

ऑपरेशन हमदर्द : जीआरपी ने आठवें दिन 32 निराश्रित एवं बेसहारा लोगों का तैयार किया डिजिटल डोजियर

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश जीआरपी…

18 minutes ago
गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

​रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष पहल कर…

25 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सड़क अधोसंरचना विकास में…

40 minutes ago
लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज लोक निर्माण विभाग के…

50 minutes ago
डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

कवर्धा. भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं…

60 minutes ago