छत्तीसगढ़

CG : खाद्य संचालक ने बिलासपुर जिले का दौरा कर धान खरीदी केन्द्रों का लिया जायज़ा

रायपुर, धान खरीदी और पीडीएस की व्यवस्था का जायजा लेने आज बिलासपुर जिले के दौरे पर पहुंचे खाद्य संचालक श्री जितेंद्र शुक्ला ने बिरकोना धान उपार्जन केन्द्र में एक ही व्यक्ति द्वारा 9 किसानों के टोकन से धान विक्रय किए जाने का मामला पकड़ में आने पर इसकी जांच के निर्देश दिए। शुक्ला ने खाद्य विभाग एवं मार्केटिंग फेडरेशन के अधिकारियों को बिरकोना धान उपार्जन केन्द्र का तत्काल भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि खाद्य संचालक शुक्ला बिलासपुर जिले के लिंगियाडीह स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पाेरेशन के गोदाम और सेन्दरी धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद बिरकोना पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान पूर्व प्रबंधक देवारी लाल यादव द्वारा 09 कृषकों के टोकन से धान बेचने का मामला पकड़ में आया। पूर्व प्रबंधक रहे देवारी लाल यादव को बीते वर्ष उपार्जित धान में शार्टेज की मात्रा अत्यधिक पाये जाने के कारण कलेक्टर द्वारा पदच्युत कर दिया गया था।

खाद्य संचालक शुक्ला ने जब इस मामले की मौके पर तहकीकात की तो पता चला कि देवारीलाल कृषक नंद किशोर, रामधन, कृष्ण कुमार द्विवेदी, अमित द्विवेदी, ईश्वर प्रसाद बरेठ, सुशीला रूद्रकर, आनंद यादव, बहोरन तथा मिलिंद के नाम का टोकन रखा हुआ है। उसने बताया कि उक्त कृषकों के खेत को अधिया/रेगहा में लेकर कृषि कार्य किया जाता है। खाद्य संचालक ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए। धान उपार्जन केन्द्र बिरकोना में अब तक 28,532 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।

खाद्य संचालक शुक्ला ने लिंगियाडीह स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पाेरेशन गोदाम में भण्डारित चावल की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। गोदाम में पीडीएस दुकानों में वितरण के लिए दो माह का चावल भण्डारित है। सेंदरी उपार्जन केन्द्र में किसानों से चर्चा के साथ ही श्री शुक्ला ने रेंडम तौर पर बोरों के वजन की माप और धान में नमी की जांच की प्रक्रिया भी अपने समक्ष पूरी कराई। उन्होंने प्रबंधक को शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप धान उपार्जन करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

10 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

10 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

11 hours ago