छत्तीसगढ़

CG : खिड़की उखाड़ सूने मकान में घुसे चोर, 50 हजार का सामान पार…

जांजगीर। मां के इलाज के लिए रायपुर गए ग्रामीण के सूने मकान की खिड़की से चोर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवर, 10 हजार नगद सहित 50 हजार के सामान लेकर भाग गए। इधर वारदात के अब पुलिस चोरों की पतासाजी में जुटी है। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है। पुलिस अनुसार ग्राम झरना का रहने वाला युवक लोकेश सिंह राठौर की मां ललिता राठौर की अचानक तबीयत खराब हो गई ​​थी। खबर मिलने परिजन मौके पर और बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर लेकर पहुंचे। दो दिनों के बाद बिलासपुर के अस्पताल से उसे रायपुर रेफर कर दिया।

इस बीच घर पर कोई नहीं था। मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार कृपाशंकर राठौर ने उसे खिड़की खुली होने और घर में चोरी होने की खबर दी, इधर घर में चोरी की खबर मिलते ही लोकेश आनन-फानन में घर लौटा तो कमरे में रखा सामान बिखरा था। वहीं अलमारी खुली थी। उसने अलमारी में रखे सामान की जांच की तो उसमें सोने की इयर रिंग, सोने की चैन, 10 हजार रुपए सहित 50 हजार का सामान गायब था। वारदात के बाद लोकेश थाना पहुंचा और इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। बहरहाल पुलिस ने मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

1 hour ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

1 hour ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

1 hour ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

2 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago