छत्तीसगढ़

CG : खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना …

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खुले में मांस, मछली का विक्रय करने वाले और दुकानों के आसपास गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड (जुर्माना) लगाया गया।

​जोन-2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में की गई इस कार्रवाई के तहत कुल 2,150 रुपये (इक्कीस सौ पचास रुपये मात्र) का जुर्माना वसूला गया। वार्ड 27 से इन्दू देवी सब्जी दुकान (गंदगी फैलाने पर) 300 रुपए, वार्ड 28 से सानिया गंदगी फैलाने पर 50 रुपए, वार्ड 29 से अभय सिंह गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 30 लोकराम से गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 31 कविता अहिर गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 32 परस राम मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500रुपए, वार्ड 33 मो. शरीफ मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500 रुपए एवं वार्ड 34 मो. सलमान मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 2150 रुपए का जुर्माना लगाया गया है ।

निगम आयुक्त ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने दुकानों और घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। मटन, चिकन या मछली विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों के दायरे में रहकर ही व्यापार करें और कचरे का निपटान सही तरीके से करें, अन्यथा आगे भी इस तरह की दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, देश…

47 minutes ago
बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार

बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार

बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार गति शक्ति और आत्मनिर्भर…

52 minutes ago
डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य भोपाल  डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही…

1 hour ago
ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क  दूरस्थ गांवों…

2 hours ago
धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार  स्‍थानीय मोतीबाग चौक में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा…

2 hours ago
लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

रायपुर  देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में  जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव…

2 hours ago