दुर्ग, धमधा तहसील के ग्राम पेंड्री में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव में दहशत फैला दी है। किसान जगदीश साहू के खेत में अचानक जमीन धंस गई, जिससे खेत के बीचोंबीच करीब 20 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। घटना की जानकारी जैसे ही अन्य ग्रामीणों को लगी मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होना शुरु हो गई। इस घटना वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, किसान जगदीश रोज की तरह अपनी फसल देखने खेत गया था। खेत के एक हिस्से में पहुंचते ही उसे जमीन में हल्का कंपन महसूस हुआ। कुछ ही पलों में मिट्टी धंसने लगी और धीरे-धीरे एक बड़ा गड्ढा बन गया। शुरुआत में यह गड्ढा करीब 2 फीट चौड़ा था, लेकिन कुछ ही समय में इसका आकार बढ़कर 12 फीट चौड़ा और 20 फीट गहरा हो गया।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…
रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…
भोपाल जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…
धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…