छत्तीसगढ़

CG : गंगा मैया मंदिर में भक्तों का तांता, जलाए गए 900 मनोकामना ज्योति कलश

बालोद: बालोद जिला के झलमला स्थित माँ गंगा मैया मंदिर में नवरात्रि पर्व के इन दिनों भक्तों का तांता लगा हुआ है। जहां क्षेत्र के ही नहीं बल्कि दूर दराज से भी भक्त अपने मन की मुरादे लिए माता के दरबार में पहुंच रहे है और माता के चरणों में माथा टेक कर अपने आप में सुखद महसूस कर रहे हैं। मां की मूर्ति की एक झलक पाने यहां भक्तों की भीड़ बनी हुई है। वहीं यहां आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा भी व्यवस्था की गई है। विशेष पूजा अर्चना के साथ-साथ मंदिर परिसर में विभिन्न भक्तिमय कार्यक्रम का सिलसिला भी जारी है।

मां गंगा मैया मंदिर में स्थापित मां के मूर्ति की अपनी एक अलग ही किदवंती है। बताया जाता है कि इस मां गंगा मैया के मूर्ति की उत्पत्ति वहीं पास स्थित तालाब से कई साल पहले हुई है। इस मूर्ति को सबसे पहले तांदुला जलाशय बनने के पूर्व डैम क्षेत्र में 1 पेड़ के नीचे स्थापित किया गया था और जब अंग्रेजों द्वारा तांदुला जलाशय का निर्माण कराया गया तो माता की प्रतिमा को इस जगह लाकर गंगा मैया की पावन धरा में स्थापित किया गया तब से यह मंदिर लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया और समय के साथ- साथ यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा।

कहा जाता है भक्त की सच्ची मन से मांगी गई मुरादे यहां मां जरूर पूरा करती है। इस साल यहां भक्तों के द्वारा 900 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की गई है। यहाँ माता के प्रति भक्तों की अटूट आस्था देखने को मिलती है। कहते हैं मन में सच्ची आस्था और लगन हो तो पत्थरों में भी भगवान नजर आता है शायद यही वजह है लोग श्रद्धा पूर्वक यहां आते है अपनी श्रद्धा के फूल चढ़ाते है और मां उनकी झोली भर देती है।

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

8 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

13 minutes ago

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

19 minutes ago
पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

28 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

33 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी…

38 minutes ago