छत्तीसगढ़

CG : गढ़ कलेवा के पास, तेज रफ्तार ऑडी कार और लापरवाहीपूर्वक स्कूटी चलाते हुए आमिन कुमार स्कूटी से डिवाइडर को ठोकर मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए…

रायपुर । बीती रात रिंग रोड में तेज रफ्तार ऑडी कार हादसे का शिकार हुई। रिंग रोड नंबर- दो राजेंद्र नगर के पास ओवरब्रिज पर हुए एक्सीडेंट में कार चालक घायल हुआ। उसे कमर और पैरों मे चोट आई है। कार तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पोल से टकराई। कार सीजी 04 के क्यूं 4411 का इंजन फट गया और इंजिन का पूरा बोनट का हिस्सा चपट गया। इससे सड़क पर तेल बिखर गया ।

इससे वहां से गुजर रहे से कुछ राहगीर भी गिरे। गढ़ कलेवा के पास युवक की मौत शाहिद हामिद नगर निवासी आमिन कुमार (26 वर्ष) अपने घर लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। मृतक आमिन कुमार अपनी इलेक्ट्रॉनिक ओला स्कूटी क्रमांक CG-04-QH-2853 को चला रहे थे और शंकर नगर से अपने घर शाहिद हामिद नगर जा रहे थे।

गढ़ कलेवा के पास, तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक स्कूटी चलाते हुए आमिन कुमार स्कूटी से डिवाइडर को ठोकर मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना स्थल पर गंभीर चोटें आने के कारण आमिन कुमार को डायल 112 के माध्यम से तुरंत मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के दायें भौंह, सिने और घुटने में गंभीर चोटें आई थीं।

सिविल लाइन थाना में पदस्थ सउनि नागेंद्र सिंह ने मर्ग क्रमांक 52/2025 के तहत पूरी घटना की जांच की। जांच में शव पंचनामा कार्यवाही की गई, परिजनों और पंचनामा में शामिल व्यक्तियों से बयान लिए गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के विरुद्ध अपराध धारा 106(1) बीएनएसएस (BNS) के तहत मर्ग दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

2 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

3 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

3 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

3 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

3 hours ago