छत्तीसगढ़

CG : गर्मी की छुट्टी में ‘नो स्कूल-नो फीस’ लागू करने की मांग तेज …

दुर्ग । निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शुल्क वसूली को लेकर विरोध तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान ने छात्रों और अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर ‘नो स्कूल-नो फीस’ लागू करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि कई निजी स्कूल हर साल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं, जिससे मध्यम और गरीब वर्ग के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। बिना किसी स्पष्ट कारण के मासिक फीस में 700 से 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा रही है, जो सालाना बड़ी राशि बन जाती है।

अय्यूब खान ने यह भी कहा कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान, जब स्कूल बंद रहते हैं और परिवहन सुविधा भी नहीं चलती, तब भी तीन महीने की ट्यूशन और बस फीस लेना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे स्कूलों पर सख्ती की जाए और अप्रैल, मई व जून के दौरान फीस वसूली पर रोक लगाई जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी जोर दिया कि शिक्षा को व्यवसाय बनाने के बजाय सभी वर्गों के बच्चों तक सुलभ और किफायती शिक्षा पहुंचाना जरूरी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कई जनप्रतिनिधि और अभिभावक भी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

भिलाई नगर. सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष…

54 minutes ago
कटनी के जंगल में तालाब में जहर घोलने से 14 चीतल-सांभरों की मौत, बाघों पर भी मंडराया खतरा

कटनी के जंगल में तालाब में जहर घोलने से 14 चीतल-सांभरों की मौत, बाघों पर भी मंडराया खतरा

कटनी. जिले में वन्य प्राणियों की लगातार संख्या बढ़ रही है। वन्य प्राणियों से जहां…

1 hour ago
राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

2 hours ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

2 hours ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

2 hours ago