CG : गर्मी के चलते बेहोश हुआ ड्राइवर, कुछ देर में हुई मौत …CG : गर्मी के चलते बेहोश हुआ ड्राइवर, कुछ देर में हुई मौत …
जांजगीर-चांपा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। नौतपा के दौरान मंगलवार को जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री दर्ज किया गया।
तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच हीट स्ट्रोक से एक ट्रक चालक की मौत की खबर सामने आई है। लगातार बढ़ती गर्मी और लू जैसे हालात ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक तापमान 44 से 45 डिग्री तक बने रहने की संभावना जताई है।
जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी 47 वर्षीय ट्रक चालक नरेश रोहिदास बलौदा बाजार से सामान लेकर जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान केरा के पास अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और लू के कारण उसे चक्कर आने लगे थे। हालत गंभीर होने पर उसे पहले केरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में गर्मी के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…