छत्तीसगढ़

CG : गर्मी के तेवर पड़े नरम: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश, पिकनिक स्पॉट पर भीड़; लेकिन सेहत का रखें ध्यान

कोरबा जिले में सोमवार की सुबह से ही दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। देर रात झमाझम बारिश होने लगी। वहीं सुबह से ही काली घटा छाई हुई है। वहीं जिले में कई जगहों पर तेज हवा और गरज के साथ कहीं-कहीं बारिश हुई। बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को आज राहत जरूर मिली। बारिश से तापमान में भी असर पड़ेगा है और पारा तीन से पांच डिग्री तक गिरने की की संभावना जताई जा रही है। इसका असर दिन भर रहने की संभावना है।

सुबह कोरबा के हेलीपैड पर क्रिकेट खेल रहे लोगों से हमने बातचीत की। जहां बुधवार निवासी अतुल दास महंत ने बताया कि पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते खेल प्रेमियों को राहत तो जरूर मिली है। लेकिन बुजुर्ग और बच्चों पर मौसम का बुरा असर पड़ सकता है। उनके स्वास्थ्य में परिवर्तन आ सकता है। रात को झमाझम बारिश और सुबह काली घटा छाई हुई है। निश्चित ही इस मौसम परिवर्तन के चलते लोगों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। 

वहीं कृष्णा नगर निवासी आकाश कुमार ने बताया कि सुबह रोज मॉर्निंग वॉक करने आते हैं। दो दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। जहां आज सुबह मैदान के लिए निकला। इस दौरान रिमझिम बारिश हो रही थी। पिछले दो दिनों से मौसम इसी तरह थोड़ा धूप फिर काली घटा। इस तरह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अब आने वाले समय में किस तरह से लोगों की जीवन पर मौसम का प्रभाव पड़ता है। 

वहीं मौसम का मिजाज बदलते ही लोग मजा ले रहे हैं। घर से निकाल कर आस पास पिकनिक स्पॉट पर लोगों के भीड़ देखने को मिल रही है। पर्यटन स्थल सतरेंगा, देवपहरी, परसाखोला, रानी झरना, आस पास लोग पिकनिक स्पॉट पर नजर आ रहे हैं। सतरेंगा पिकनिक स्पॉट रविवार की सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही। वहीं सोमवार की सुबह भी मौसम बदलने के बाद लोग घूमने जाने की तैयारी में लग गए।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…

35 minutes ago
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…

40 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

40 minutes ago
BRICS Agriculture Conference: इंदौर की हेरिटेज वॉक पर निकले विदेशी मेहमान, जाना होलकरकालीन इतिहास

BRICS Agriculture Conference: इंदौर की हेरिटेज वॉक पर निकले विदेशी मेहमान, जाना होलकरकालीन इतिहास

इंदौर  इंदौर में चल रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में भाग लेने आए अलग-अलग देशों से…

54 minutes ago
नई शाला में ज्वाइनिंग नहीं देने पर शिक्षक पदच्युत, स्कूल मर्जर आदेश की अवहेलना पड़ी भारी

नई शाला में ज्वाइनिंग नहीं देने पर शिक्षक पदच्युत, स्कूल मर्जर आदेश की अवहेलना पड़ी भारी

भिलाई. युक्तियुक्तकरण से प्रभावित 4 सहायक शिक्षक एलबी को नए पदांकित शालाओं में ज्वाइनिंग नहीं…

2 hours ago
CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में…

2 hours ago