CG : गर्मी से मादा भालू की मौत, जंगल में मिला शव …
बिलासपुर। भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी जानलेवा साबित होने लगा है। मरवाही वनमंडल के जंगल में हीट स्ट्रोक से पांच वर्ष की एक मादा भालू की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है और जंगल में वन्य प्राणियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि जंगल में पर्याप्त जलस्त्रोत और पेयजल व्यवस्था उपलब्ध है। भालू की मौत ने बढ़ते तापमान के बीच वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। रविवार को मरवाही रेंज के पिपरिया गांव से लगे जंगल के कक्ष क्रमांक 1975 में एक मादा भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तभी उनकी नजर भालू के शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। हैरानी की बात यह रही कि विभाग के मैदानी अमले को घटना की जानकारी तक नहीं थी।
सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…
बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत के ऐश डैम क्षेत्र में कार्यरत एक ठेका कर्मचारी का शव मिलने…
सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की…
रायपुर। तेलीबांधा के कपूर होटल के पास बीती देर रात 4 बदमाशों ने चाकूबाजी की.…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा में बच्चों और महिलाओं से किया आत्मीय…
बलौदाबाजार। शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…