CG : गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास, पिता और बेटी लहूलुहान…

गरियाबंद । जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई है। मैनपुर थाना क्षेत्र के कामेपुर ग्राम में एक पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी पर चाकू से प्राणघातक हमला किया। इसके बाद खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद पिता और बेटी दोनों की हालत गंभीर है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना घर के आंगन में हुई, जहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। आरोपी पिता महेंद्र नेताम (उम्र 36 साल) ने पास में ही रखे एक सब्जी काटने के चाकू से बेटी की गर्दन पर वार किया। बेटी की चीख सुनकर उसकी मां तुरंत पहुंची और बीच-बचाव किया। इस दौरान बेटी को गर्दन के बाहरी हिस्से पर चोट आई, जबकि महेंद्र ने खुद के गले को भी चाकू से रेतने की कोशिश की।

इस दौरान परिवार ने किसी तरह चाकू छीनकर दोनों को तुरंत गरियाबंद के जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर हरीश चौहान ने बताया कि बेटी की हालत स्थिर है और घाव ऊपरी सतह तक सीमित हैं। पिता के गर्दन में तेज धार का घाव अंदर तक गया था, जिससे खून बह गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर मेकाहार रेफर किया गया। घटना की सूचना गरियाबंद पुलिस ने मैनपुर थाना को दी। मैनपुर पुलिस ने मामले में तुरंत जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

26 minutes ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

26 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

33 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

36 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

37 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

42 minutes ago