छत्तीसगढ़

CG : गांजा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार , 4.277 किलों गांजा, मोबाइल व नकद जब्त…

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के जिले का कार्यभार संभालने के बाद मादक पदार्थ, अवैध शराब और जुए के खिलाफ सख्त अभियान के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में लैलूंगा और जूटमिल थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में ग्राम कुंजारा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर भेखराम यादव और रूपसिंह सिदार को पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से 4.277 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 32 हजार रुपये), एक मोबाइल फोन और 420 रुपये नकद जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया।

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में लैलूंगा पुलिस ने सिहारधार निवासी सकीरतन यादव को पाकरगांव जंगल रोड के पास कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु प्रतीक्षा करते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से 45 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

वहीं जूटमिल थाना पुलिस ने ग्राम अमलीपाली में अजय रात्रे के घर छापा मारकर 10 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसके अलावा लैलूंगा पुलिस ने नहरपारा रोड पर जुआ खेलते तीन जुआरियों को पकड़कर नकद राशि और ताश के पत्ते जब्त किए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के साथ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से पूरे प्रदेश…

1 hour ago
आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

मुंगेली. मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया और आसपास के वनांचल क्षेत्र…

2 hours ago
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों…

2 hours ago
CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल भोपाल …

2 hours ago
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने…

2 hours ago