CG : गांजा तस्करी मामले में एक ही परिवार के 2 महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया

जशपुर । पत्थलगांव की बागबहार पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत गांजा तस्करी के मामले में फरार तीन आरोपियों को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। मामला थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव मोहनीपूरी का है।

पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव के घर में छापा मारने पर पुलिस को देख आरोपी परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली, जिसमें सोफे, कूलर और स्कॉर्पियो में छिपाकर रखा 16 किलो अवैध गांजा मिला, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई। साथ ही एक स्कॉर्पियो और स्कूटी को भी जब्त किया गया था।

मुख्य आरोपी रामप्रताप यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। वहीं उसकी पत्नी गुलाबी यादव, बेटा नूरपति यादव और बहू शांति उर्फ नूरो बाई घटना के बाद से फरार थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम वलींगा में छिपे हुए हैं। इस पर बागबहार पुलिस के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उन्हें रायगढ़ जिले के एक व्यक्ति ने बिक्री के लिए दिया था। पुलिस ने उस व्यक्ति को भी चिन्हित कर लिया है, जो फिलहाल फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। फरार मुख्य सप्लायर की तलाश जारी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

3 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

3 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

3 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

3 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

4 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

4 hours ago