छत्तीसगढ़

CG : गांजा तस्करी में संलिप्त आरक्षक और ड्राइवर निलंबित, फिर हुए गिरफ्तार

भिलाई । जिले के पुलिस कप्तान जितेन्द्र शुक्ला ने गांजा तस्करी के एक मामले में जब्त गांजा में से कम जब्ती दिखाकर एक बोरी गांजा को पार कर देने वाले  एक आरक्षक व डायल 112 के चालक को निलंबित कर दिया है। उसके बाद उनके विरूद्ध अपराध दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया आपको बता दें कि पुरानी भिलाई थाने का आरक्षक डायल 112 के चालक के साथ मिलकर गांजा तस्करी के मामले में पकड़ाया है। दरअसल आरक्षक ने तस्करों से बरामद गांजे की तीन में से एक बोरी को अपने कब्जे में रख लिया था। मामला उजागर होने पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने भिलाई-3 थाने में पदस्थ आरक्षक विजय धुरंधर को निलंबित कर दिया। वही मंगलवार को निलंबित आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन के खिलाफ भिलाई-3 पुलिस ने अपराध कायम कर गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 20(क्च)(द्बद्ब)(क्च) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

दरअसल 30 मार्च की शाम को पुरैना में एनएसपीसीसी राखड़ बांध की ओर से आ रही सफेद रंग की एसयूवी सीजी 22 एसी 5656 को डायल 112 वाहन में चल रहे भिलाई-3 थाने के आरक्षक विजय धुरंधर ने रोका। कार में सवार धीरेन्द्र शर्मा निवासी सेक्टर 11 जोन 1 खुर्सीपार तथा युवराज मेहता निवासी गायत्री नगर भिलाई-3 से पूछताछ करने के बाद तलाशी ली तो पीछे सीट के ऊपर तीन प्लास्टिक की बोरियां मिली। बोरियों में गांजा रखे होने का पता चलने पर आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन ने एक बोरी अपने कब्जे में रख लिया और दो बोरियों की बरामदगी दिखाकर दोनों युवकों को थाने ले गए। पुलिस की पूछताछ में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए दोनों युवकों दो के बजाय तीन बोरी गांजा होने की जानकारी दी। जबकि आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन ने थाने में दो बोरी गांजा बरामद किए जाने की जानकारी दी थी।

इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला डायल 112 का चालक ग्राम औंधी निवासी अनिल कुमार टंडन और आरक्षक विजय धुरन्धर ने उक्त  गांजा पार किया था। पुलिस ने आरक्षक के पास से 6.398 किलोग्राम छ किलो तीन सौ अंठयनबे ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 37 हजार रुपए डायल 112 वाहन सूमो क्रमांक सीजी 03 7086 कीमती 3 लाख व मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने भिलाई-3 थाने में पदस्थ आरक्षक 1654 विजय धुरंधर को एनडीपीएस के प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने के कारण 31 मार्च 2025 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र दुर्ग में सम्बद्ध किया था। निलंबन अवधि में आरक्षक विजय धुरंधर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इसके बाद आज आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

10 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

10 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

11 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

11 hours ago