छत्तीसगढ़

CG : गाजे बाजे के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 120 जोड़े

 कोण्डागांव जिला मुख्यालय के विकासनगर स्टेडियम में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 120 जोड़ो का विवाह विधायक लता उसेंडी की उपस्थिति में संपन्न किया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव परियोजना से 30, मर्दापाल से 30, बयानार से 30 तथा माकड़ी से 30 जोड़ो ने विवाह किया। इस अवसर पर 120 दूल्हों की बारात गाजे बाजे के साथ विकासनगर स्टेडियम पहुंची। बारात में परिजनों के साथ विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी बाराती बन कर नाचते दिखाई दिए। जिनका परिजनों के द्वारा पूरी रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में गायत्री पद्धति से प्रसिद्ध पंडित महाप्राण द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी भी कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले लोगों को विवाह के लिए बहुत अधिक खर्च करना पड़ता था। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती थी और वह कर्ज के जाल में फंस जाते थे। माता-पिता द्वारा जमीन तक गिरवी रख दी जाती थी। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की गई थी। आज परिस्थितियों बदल गई हैं। सामूहिक विवाह द्वारा निर्धन परिवारों का विवाह अब निःशुल्क कराया जा रहा है। जिससे लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों एवं परिजनों को समाज के लोगों को भी सामुदायिक विवाह के लिए प्रेरित करने हेतु कहा।

उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों एवं आयीं महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट में लिए गए फैसले के तहत महतारी वंदन योजना तहत लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिसके तहत प्रत्येक महिला को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं को प्रदान की जाएगी। उन्होने दम्पत्तियों को उपहारों का भी वितरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, उपाध्यक्ष भगवती पटेल, सदस्य बाल सिंह बघेल, रमिला मरकाम, रेशमा दीवान, पार्षद अंकुश जैन, जनप्रतिनिधि मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रतोष त्रिपाठी, नागेश देवांगन, मनोहर साहू, संतोष नाग, आर के जैन, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एके बिस्वाल, समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक सहित बड़ी संख्या में नागरिक नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देने उपस्थित हुए।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago