भिलाई । गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ ट्रस्टी एवं सनातन महासभा बालाघाट के जिला अध्यक्ष महेश खजांची रायपुर, भिलाई एवं दुर्ग के दो दिवसीय प्रवास पर आये। ज्योतिष शोध संस्थान छत्तीसगढ़ के जनरल सेकरेट्री, महिला एवं बालविकास विभाग के संयुक्त संचालक नन्दलाल चौधरी ने दुर्ग स्टेशन पर उनकी अगवानी की और पूरे कार्यक्रमों में उनके साथ रहे।
खजांची राष्ट्र जागरण अभियान की राष्ट्रीय श्रृंखला में गायत्री परिवार मध्यप्रदेश जोन के बालाघाट जिले में 30 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक होने जा रहे विराट 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण देने आए थे। उन्होंने बताया कि बालाघाट में आगामी 30 नवम्बर से राष्ट्र जागरण-आत्म जागरण के प्रेरक सन्देश के साथ अनेक आकर्षक झांकियों, सांस्कृतिक लोक नृत्य एवं 1008 कलशों की भव्य यात्रा के साथ विराट 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत होगी। इस दौरान सर्किट हाउस दुर्ग में शिक्षाविद चिरंजीव जैन ने भी उनसे मुलाकात की। खजांची के साथ लालबर्रा तहसील प्रभारी वीरेन्द्र बिसेन बालाघाट से आए थे।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…