छत्तीसगढ़

CG : गार्डों ने मिलकर युवकों को पीटा

रायगढ़। जिले में जन्माष्टमी हर साल बड़े धूमधाम से मनाई जाती है, जिसमें लाखों की भीड़ जुटती है. इस अवसर पर प्रदेश के बाहर से मीना बाजार आता है. इस दौरान मीना बाजार के संचालक सुरक्षा के नाम पर बाहर से सिक्योरिटी गार्ड बुलवाते हैं, जो सिक्योरिटी गार्ड आमतौर पर स्थानीय लोगों को नहीं पहचानते हैं और सुरक्षा करने के नाम पर उनके साथ मारपीट करने लगते हैं. ऐसे ही एक वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड्स स्थानीय लोगों को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं।

इस साल आयोजित मीना बाजार में रेलवे अंडर ब्रिज के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने सिक्योरिटी गार्ड्स ने स्थानीय लोगों के साथ लाठियों से बेरहमी से मारपीट कर दी. आस-पास के लोग मीना बाजार के करीब से जा रहे थे, इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने राहगिरों के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में कई स्थानीय लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद से मीना बाजार के सिक्योरिटी गार्ड्स को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. सवाल जैसे कि इन सिक्योरिटी गार्ड्स की हायरिंग किस सर्विस से की गई है? क्या उनकी सिक्योरिटी सर्विस के पास उचित लाइसेंस है? क्या इन गार्ड्स का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ है? वहीं मीना बाजार संचालक पर भी सुरक्षा और दिशा निर्देशों के मामलों में दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने और लापरवाही करने के आरोप लग रह हैं. वहीं इस घटना के बाद से स्थानीय लोग और यात्री उस रास्ते से गुजरने से डर रहे हैं। मीना बाजार प्रबंधन और प्रशासन के पास इस दादागिरी का कोई ठोस जवाब नहीं है, इस समस्या को लेकर गंभीरता से कार्रवाई की आवश्यकता है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

7 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

7 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

7 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

7 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

8 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

8 hours ago