छत्तीसगढ़

CG : गुमनी को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का मकान

जगदलपुर, शासन का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसी दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से कई लोगों का पक्का मकान का सपना पूरा हुआ है। इस योजना के कई लाभार्थी में से एक 43 वर्षीय गुमनी  सेठिया है। जगदलपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत उलनार निवासी गुमनी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो कमरे वाला पक्का मकान बनाया है जिसके  लिए एक लाख 30 हजार  (चार किश्तों में प्रथम किश्त 40 हजार, द्वितीय किश्त 60 हजार, तृतीय किश्त 20 हजार) में राशि योजना के अंतर्गत दी गई। इसके अतिरिक्त राशि की व्यवस्था आवास निर्माण में नियोजित होकर मजदुरी का कार्य किये, जिसमे माहत्मा गांधी नरेगा से उन्हें 90 दिवस का मजदुरी भुगतान प्राप्त हुआ उसे भी जोड़कर मकान बनाने के लिए किया।

     गुमनी ने बताया कि योजना के तहत आवास निर्माण के दौरान जनपद पंचायत के तकनीकी सहायक, विकासखंड समन्वयक एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा पुरा सहयोग दिया गया एवं सामग्री न्यूनतम दर में उपलब्ध कर निर्माण कार्य में लगाये जाने से आवास निर्माण कार्य में कोई दिक्कत नहीं हुई। पक्का आवास मिलने से गुमनी खुशी जाहिर करते हुए बताती है कि वे एक गरीब परिवार की महिला हूँ मेरे परिवार के द्वारा मजदूरी कर भरण पोषण किया जाता है, मैं एक छोटे से झोपडीनुमा मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी बरसात के दिनों में पानी छत से टपकता था. घर कच्चा होने के कारण नीचे मिट्टी का फर्स होने के कारण गीला रहता था। मुझे पंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी प्राप्त हुई. इस योजना में मेरा नाम 02 कमरे वाली सूची में था, मैने अपना आवेदन ग्राम पंचायत में जमा किया मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी समय सीमा में हमने निर्माण कार्य को पूरा किया। मैंने दो कमरा पक्का एक किचन वाला मकान का निर्माण किया। इस योजना से लाभान्वित होने पर उन्होंने शासन प्रशासन का आभार व्यक्त की ।

kgnews

Recent Posts

आपदा प्रबंधन में जेंडर संवेदनशीलता की दिशा में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास

आपदा प्रबंधन में जेंडर संवेदनशीलता की दिशा में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास

भोपाल आपदा प्रबंधन को अधिक समावेशी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश ने…

16 minutes ago
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

35 minutes ago
जनसहभागिता से ही क्षेत्र का सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास संभव : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

जनसहभागिता से ही क्षेत्र का सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास संभव : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि…

36 minutes ago
सुकमा में विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) अभियान की शुरुआत

सुकमा में विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) अभियान की शुरुआत

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा देने की…

41 minutes ago
नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल

नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल

नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल नियमों…

45 minutes ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

रायपुर  मुख्य सचिवविकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ सचिवों की उच्चस्तरीय…

46 minutes ago